नवीनतम
फीचर्ड
Haryana: हरियाणा के सरपंचों के लिए बड़ी खुशखबरी, पंचायत मंत्री ने की ये घोषणा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्मार्ट गांवों के सरपंचों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह पहल सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज को मजबूत करने के दृष्टिकोण का हिस्सा है। इस क्रम में विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों में विकास गतिविधियों को तेज करना, स्वच्छता को बढ़ावा देना और जनभागीदारी को सशक्त करना है।
सरपंचों को मिलेगा सम्मान
राज्य सरकार का मानना है कि स्मार्ट गांवों की तरक्की में सरपंचों की भूमिका अहम रही है। इसलिए अब उन्हें सरकारी स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इससे न केवल सरपंचों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ें। सेवा पखवाड़ा के दौरान विशेष रूप से स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, सड़क सुधार, और सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर कार्य किया जाएगा।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments