स्कूल प्रशासन ने नेशनल हाईवे को बनाया पार्किग स्थल

प्रतिदिन सड़क पर जाम लगने से कई प्रकार की भारी मुसीबतों से परेशान होना पड़ता है राहगीरों को, कई बार घट चुकी है सड़क दुर्घटनाएं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।
 
यह सड़क को पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है।किसके आदेश और निर्देश पर कब्जा किया गया है। जो की नेशनल हाईवे है। स्कूल प्रशासन प्रयागराज मीरजापुर हाईवे को ही पार्किंग स्थल बनाने में जुटे हुए हैं। स्कूल प्रशासन कई बार स्थानीय लोगों ने  गुहार लगाया कि वह पार्किंग स्थल अपने विद्यालय परिसर के अंदर बनाएं। ताकि नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, लेकिन स्कूल प्रशासन ने नेशनल हाईवे को ही पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिए हैं। यह सिलसिला बीते कई वर्षों से जारी है। कई बार संबंधित पुलिस द्वारा कार्रवाई भी किया जा चुका है, लेकिन स्कूल प्रशासन के ऊपर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है। 
 
यह नजारा औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के ठीक समीप का है। लाखों करोड़ों रुपए का विद्यालय का निर्माण करके अभिभावकों से मोटी रकम वसूल कर बच्चों की शिक्षा दीक्षा जहां स्कूल प्रशासन के द्वारा कराया जा रहा है। वहीं पार्किंग स्थल के रूप में नेशनल हाईवे को तब्दील कर दिया गया है। नतीजा प्रतिदिन जाम की स्थिति से आवाजाही करने वाले लोगों को कई प्रकार की भारी मुसीबतों से परेशान होना पड़ता है। यहां तक की संबंधित पुलिस से भी कई बार स्थानीय लोगों ने इस समस्या से कारगार कदम उठाने के लिए पहल कर चुके हैं। पुलिस अपनी तरफ से करवाई तो करती है, लेकिन स्कूल प्रशासन नेशनल हाईवे को ही पार्किंग स्थल में तब्दील कर चुके हैं।
 
 कई बार तो नेशनल हाईवे पर पार्किंग स्थल होने से सड़क का आधा से ज्यादा हिस्सा कवर हो जाने की वजह से सड़क दुर्घटना तक घट चुकी है, लेकिन इससे स्कूल प्रशासन पर कोई भी असर पड़ता दिख नहीं रहा है। जिम्मेदारों को कोई असर पड़ेगा नहीं। जब तक कड़ाई से पालन नहीं होगा। इसी प्रकार प्रतिदिन आवाजाही रास्ता तय करने वाले लोगों को भारी मुसीबतों से परेशान होना तय हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें