Haryana: हरियाणा के 20 जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों के ओवरफ्लो होने से प्रदेश के 2,748 गांव बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। फरीदाबाद में यमुना नदी और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि कैथल और सिरसा में घग्गर नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है।

हथिनीकुंड बैराज पर शुक्रवार सुबह 7 बजे जल प्रवाह 58,947 क्यूसेक दर्ज किया गया, जिससे यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आज प्रदेश के 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि हिसार और फरीदाबाद में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेशभर में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की घोषणा की है ताकि किसान अपने नुकसान का आकलन दर्ज करा सकें और मुआवजे के लिए आवेदन कर सकें।

बहादुरगढ़ में जलभराव, सेना बुलाई गई

सड़क न बनने पर तो ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम Read More सड़क न बनने पर तो ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

बहादुरगढ़ में लगातार बारिश और मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को काबू में लाने और दिल्ली में पानी के प्रवेश को रोकने के लिए हिसार कैंट से सेना की मदद ली गई है।

एस.आई.आर.-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से पूरा करने के लिए रोल ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह खैहरा आईएएस का मालेरकोटला जिले का पहला दौरा Read More एस.आई.आर.-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से पूरा करने के लिए रोल ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह खैहरा आईएएस का मालेरकोटला जिले का पहला दौरा

मुख्यमंत्री का दौरा आज

दिव्यांग रेलकर्मियों को मिली राहत Read More दिव्यांग रेलकर्मियों को मिली राहत

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वे दोपहर 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे, इसके बाद झांसा, शाहाबाद और अंत में लाडवा का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हालात की जानकारी लेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments