दुद्धी में चोरों का खौफ, सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्ध गतिविधियाँ

लोगों में दहशत का माहौल, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

दुद्धी कोतवाली का मामला, लोग सहमें

नितीश कुमार ( संवाददाता) 

दुद्धी/ सोनभद्र-

 दिनांक 29 अगस्त, 2025 सोनभद्र के दुद्धी और उसके आस-पास के गाँवों में इन दिनों अज्ञात चोरों का आतंक छाया हुआ है, जिससे लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की कोशिशें और संदिग्ध गतिविधियाँ सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। गुरुवार की रात, करीब 3 बजे, डीसीएफ कॉलोनी के पास एक घर के बाहर चार-पांच संदिग्ध लोग मंडराते हुए दिखाई दिए।

ये लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे, लेकिन जैसे ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का सायरन बजा, घर के लोग जाग गए और चोर वहाँ से भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ये लोग किसी वारदात की फिराक में थे। यह पहली घटना नहीं है। करीब डेढ़ महीने पहले, संकट मोचन मंदिर के पास अग्रहरि कटरा में एक युवती को दुकान का शटर खोलने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद किया गया था।

थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

इससे पहले भी, थाने के पीछे वाली गली में रात के समय 8-10 अज्ञात लोग लोहे की रॉड और हथियारों से लैस दिखाई दिए थे। यह पूरा दृश्य भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। चोरी की ये वारदातें सिर्फ दुद्धी कस्बे तक ही सीमित नहीं हैं। कुछ महीने पहले, धनोरा गाँव में एक के बाद एक तीन बड़ी चोरियाँ हुईं। इसी तरह डुमरडीहा गाँव में ग्राम प्रधान के घर से लाखों की चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं का खुलासा न होने से ग्रामीणों में और अधिक डर बैठ गया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इन वारदातों को रोकने और चोरों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि लोग बिना किसी डर के रह सकें।

थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments