सपा का आरोप नगर निगम सफाई कर्मचारियों का कर रहा शोषण
कंपनियों को ठेका देकर सफाई कर्मचारियों को शासनिक वेतन नहीं- हाजी फजल महमूद
On
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की पीडीए पंचायत नया पुरवा व बाबूपुरवा मे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुई। पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि महानगर के 110 वार्डों में 10 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों से कंपनियों को ठेका देकर शहर में सफाई कर्मचारियों से ₹9000 प्रतिमाह वेतन देकर रात 11:00 बजे से रात 2:00 तक तथा सुबह 5:00 से 12:00 तक सफाई कर्मचारियों से ड्यूटी कराई जा रही है जिसकी वजह से सफाई कर्मचारियों को शादी विवाह तथा बीमार होने पर परिवार का इलाज करना भी दूभर होता जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि नगर निगम ने 31-1- 2025 को अपने एक पत्रांक डी 1230 भेज कर जो हुकुमराना जारी किया है उससे सफाई कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों व नीतियों व संविधान के आदर्शों से हटकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों पर जो अन्याय कर रही है उसे पीडीए मिशन की सर्वेक्षण रिपोर्ट आई कि जो ज्यादती नगर निगम कर रही है उसके खिलाफ सपा आंदोलनात्मक कदम उठाएगी और सफाई कर्मचारियों पर हो रहे अन्यान्य को बर्दाश्त नहीं करेगी।
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों को सरकार की नीतियों के साथ मानदेय उनकी पेंशन की नीति सरकार तय करें अन्यथा भाजपा की कथनी करनी के अंतर तक पीडीए मिशन प्रत्येक परिवारों के घरों पर जाकर सन 2027 का परिवर्तन का संदेश देगा। पी.डी.ए पंचायत मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,अपर्णा जैन,डा नीतेंद्र यादव,दीपक खोटे,शादाब आलम,मुमताज मंसूरी,बिजेंद्र यादव,नवीन जय,चंदन बादशाह,साहेबे आलम,अंशु बक्सरिया,संतोष पांडेय,अमर बहादुर,उमा देवी ऐडवोकेट,शब्बीर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
25 Mar 2025 14:13:06
मृत्यु मुआवजा राशि में 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से निकासी के मामले में पटना में रेलवे दावा न्यायाधिकरण के...
अंतर्राष्ट्रीय
21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List