जन समस्याओं का निराकरण व बेहतर विकास हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन
On
कछौना, हरदोई। शान द्वारा ग्राम सभा की जन समस्याओं का निराकरण व बेहतर विकास के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा बालामऊ में ग्राम चौपाल का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें ग्राम वासियों से मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों से सीधा संवाद किया। गांव का भृमण कर जमीनी हकीकत से रूबरू हुई। शुक्रवार को ग्राम सभा बालामऊ में मुख्य विकास अधिकारी सौम्यागुरुरानी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
ग्रामीणों ने बताया बाल विकास पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भारी कमी के चलते योजनाओं का लाभ नौनिहालों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों को नहीं मिल पा रहा है। बालामऊ गांव में 6 आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। जिसमें मात्र एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। गांव के किसानों ने बताया फार्मर आईडी में किसानों के अभिलेख आधार कार्ड व खतौनी में काफी मिसमैच है, जिसके कारण फॉर्म आईडी नहीं बन पा रही है। ग्राम सभा में 1972 में विद्युतीकरण हुआ था, गांव की विद्युत लाइन काफी पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई, तार ढीले हो गए, ट्रांसफार्मर की क्षमता विद्युत कनेक्शन संख्या के आधार पर काफी कम क्षमता का है।
जिसके कारण आए दिन लो-वोल्टेज व ट्रांसफार्मर जलने की घटना होती है। वहीं जर्जर तारों के कारण तार टूटने से कई बार आग लगने व पशुहानि की घटना हो चुकी है। जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग सुन्नी गांव/लखनऊ पलिया हाईवे से बघौड़ा को जोड़ने वाली मार्ग में गांव के किनारे लगभग 500 मीटर हिस्सा छूटा है। जिसमें खड़ंजा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसपर आवागमन दुष्कर है।
एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से गांव में पानी की टंकी स्थापित की गई थी। जिसमें मानकों की अनदेखी के कारण लगातार 7 वर्षों से सही तरीके से जल आपूर्ति नहीं हो रही है। आए दिन लीकेज होने के कारण पानी की बर्बादी व आपूर्ति बाधित होती है। एचसीएल फाउंडेशन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को सही पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद मैदान विकसित करने की मांग की।
गांव की ज्वलंत समस्या ग्राम सभा की आबादी में ठेका देसी शराब संचालित होने के कारण युवा नशाखोरी में लिफ्ट होने व आये दिन शराबियों के हुडदंग से लड़ाई झगड़ा की घटनाएं होती हैं। इसे गांव के बाहर स्थापित करने की पुरजोर मांग ग्रामीणों ने की। इसके बाद ग्राम सभा का स्थलीय निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जूनियर हाई स्कूल बालामऊ का निरीक्षण किया। शिक्षा की गुणवत्ता को परखा, शिक्षक बृजेंद्र कुमार द्वारा विद्यालय प्रवेश में पेड़ पौधों वाटिका को हरा-भरा देखकर काफी खुश हुई। प्रधानाध्यापक की मेहनत व लगन को देखकर सराहना की।
शासन से बेहतर कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र दिलाने की बात कही। विद्यालय परिवेश में स्थित शौचालय, पानी की टोटियां सुचारू रूप से नहीं चल रही थी। जिन्हें तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। बालामऊ गांव में वृहद पशु आश्रय स्थल काफी रमणीक स्थल है। जिसमें पशुओं को रुकने के लिए अनुकूल माहौल है। काफी बुनियादी सुविधाएं हरा चारा, शुद्ध पेयजल, समय-समय पर पशुचिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुओं के गोबर से खाद, उपले समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने से महिलाओं को आर्थिक तरक्की मिली है।
वर्गीकृत सीमेन द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के उपरांत एक गाय ने बछिया को जन्म दिया। बांझ गायों को चयनित कर चिकित्सा के माध्यम से गर्भधारण हुई। ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन ने बताया वह गांव में बेहतर विकास के लिए सदैव प्रयासरत हैं। गांव की आबादी के हिसाब से धनराशि का आवंटन न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, खंड विकास अधिकारी महेश कुमार, अधीक्षक डॉक्टर रजनीश कुमार, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी के०के० त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी रविंद्र कुमार पाण्डेय, कानूनगो रविंद्र कुमार सिंह, लेखपाल अनिल शुक्ला, कृषि विभाग से संतोष कुमार, पूर्तिनिरीक्षक पिंटू सिंह, ग्राम सचिव राजीव कुमार सिंह, बाल विकास पुष्टाहार विभाग सुपरवाइजर सषिमा सिंह, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्वनी गौतम सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
07 Dec 2025
07 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 20:32:05
FasTag Annual Pass: अगर आप सड़क यात्राओं को बिना झंझट और स्मूद बनाना चाहते हैं, तो FasTag Annual Pass आपके...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List