कुशीनगर: सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रेरणाश्रोत है डॉ भीम राव अम्बेडकर : मनीष जायसवाल
कुशीनगर। पडरौना नगर के साहबगंज स्थित स्योबाई कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में बूथ संख्या 253 पर नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेकर संविधान गौरव अभियान चलाया गया।
इस दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षकगण सहित प्यारे बच्चों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने भारतीय समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। एक प्रखर विधिवेत्ता और समाज सुधारक के रूप में उन्होंने दलित वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार के रूप में उन्होंने सभी नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य किया। डॉ. अंबेडकर ने न केवल संविधान का निर्माण किया, बल्कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनका जीवन आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। वे भारतीय लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को संविधान में स्थापित किया।
इस दौरान प्रिंसिपल मुकुल शुक्ला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक राजेश तिवारी,नीलम गुप्ता, लता सरोज,निशा कौशिक, सारिका मिश्रा रंजना पांडेय अनुपमा तिवारी बंदना वर्मा धर्मेंद्र मद्धेशिया, अंशु जायसवाल सहित स्कूल के अध्यापक व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel

खबरें

Comment List