संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश दे रहा महाकुंभ -। अर्जुन राम मेघवाल

संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश दे रहा महाकुंभ -। अर्जुन राम मेघवाल

प्रयागराज। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा है कि महाकुंभ 2025, भारत की आस्था, एकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है,जो विश्वभर में समानता और समरसता का संदेश दे रहा है। त्रिवेणी संगम के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा आयोजित मोरारी बापू की श्रीराम कथा में भाग लिया। राज्यमंत्री मेघवाल ने इस अवसर पर वैदिक अनुष्ठान में आहुति देकर भारतीय संस्कृति की जीवंतता का अनुभव किया।
 
पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए  राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के साथ संगम में स्नान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाकुंभ अनंतकाल से आस्था, आध्यात्म और समरसता का संगम रहा है। यह न केवल भारत का, बल्कि संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन चुका है। महाकुंभ 2025 से विश्वभर को समानता और समरसता का अमूल्य संदेश जा रहा है।
 
महाकुंभ की अलौकिकता और इसकी दिव्यता ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। संगम तट पर मंत्रोच्चार, वैदिक अनुष्ठान और भारतीय संस्कृति की भव्यता ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

सड़े हुए शव की दुर्गंध वाला फूल तीसरी बार खिला आस्ट्रेलिया में सड़े हुए शव की दुर्गंध वाला फूल तीसरी बार खिला आस्ट्रेलिया में
नेशनल बॉटैनिक गार्डन, मेलबर्न- ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में सड़े हुए शव की दुर्गंध वाला दुर्लभ फूल खिला है। तीन...

Online Channel