श्री राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर युवा समाजसेवी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के भव्य चित्रों के साथ श्रद्धालुओं ने नारे लगाए और मंदिर निर्माण के लिए अपने समर्थन का संदेश दिया।
On
चित्रकूट।
श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कर्वी नगर में एक भव्य पग शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा युवा समाजसेवी प्रियांशू मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा कर्वी गल्ला मंडी शंकर बाजार से प्रारंभ होकर धनुष चौराहा होते हुए धुस मैदान तक गई। इस यात्रा में चित्रकूट के सैकड़ों युवा और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
यात्रा के आयोजकों में प्रियांशू मिश्रा के साथ-साथ अन्य प्रमुख नामों में अनुराग गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, हर्षित पाण्डेय, दीपांशु सिंह, आशुतोष पाण्डे, विनय यादव, अमन तिवारी, शिवम पटेल, माया प्रजापति, गीता सिंह, प्रियंका साहू, प्रांशु मिश्रा, रोहित गुप्ता, प्रिंस सिंह, गणेश गर्ग, सोमकार्तिक शुक्ला, शशांक मिश्रा, अनुपम सिंह, अजय रैकवार, अंशु यादव, दुर्गेश द्विवेदी, सूरज सिंह, शेरा, सुमित यादव, प्रिंस पांडे, छोटू पाण्डे और सैकड़ों अन्य युवा साथी शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के भव्य चित्रों के साथ श्रद्धालुओं ने नारे लगाए और मंदिर निर्माण के लिए अपने समर्थन का संदेश दिया। यह यात्रा न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता और सामूहिकता का संदेश भी दिया।
युवा समाजसेवी प्रियांशू मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना और मंदिर निर्माण के प्रति लोगों की आस्था को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी युवा साथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 11:24:42
अधिकतर घरों में लंच या डिनर में गेहूं के आटे की बनी रोटियां खाई जाती हैं। देश भर में गेहूं...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List