राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर भक्ति में डूबे लोग
जगह जगह निकली भव्य शोभा यात्रा,सुंदरकांड पाठ,भव्य भंडारा
On
मलिहाबाद, लखनऊ।अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मलिहाबादक्षेत्र में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित।आपको बता दें कि मलिहाबाद क्षेत्र में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पूरे क्षेत्र का माहौल राम मय रहा। श्रद्धालुओं ने भव्य उत्सव मनाया। ग्रामीण अंचलों तक के मंदिरों में भजन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। प्रमुख चौराहों पर श्रीराम के मधुर भजन से वातावरण भक्तिमय रहा।जगह जगह चौराहों पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बढ़ चढ़कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण किया।

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को नबीपनाह स्थित एस एस हॉस्पिटल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर हॉस्पिटल संचालक श्रीकांत मौर्य समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।सुंदरकांड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।तो वहीं क्षेत्र में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई साथ ही दर्जनों चौराहों पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय में डूबा रहा।
राम भक्तों ने निकाली बाइक रैली
प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रहीमाबाद मंडल में भाजपा किसान मोर्चा विधानसभा प्रभारी शुभम दीक्षित व रहीमाबाद मंडल अध्यक्ष नेकपाल यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक शोभा यात्रा निकाली गई।अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पूरे क्षेत्र का माहौल राम मय रहा। श्रद्धालुओं ने भव्य उत्सव मनाया गया।शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।लोगों में गजब का माहौल देखने को मिल रहा था।


इस मौके पर सुशील अवस्थी आयुष अवस्थी अनुग्रह सिंह अमन तिवारी कृष्णपाल अंशु गुप्ता हिमांशु पाण्डेय अमित कुमार धर्मेंद्र राजपूत अजय कुमार राय अनूप अवस्थी अर्पित सिंह आकाश सिंह अनुज मौर्य संजय सूर्या सुजीत सिंह प्रियांशु अग्निहोत्री सुजीत अग्निहोत्री विनायकर अग्निहोत्री मधुर त्रिपाठी विनोद राजपूत महेंद्र राजपूत सरोज गुप्ता गोविन्द चौरसिया चन्दन राठौर आदि कार्यकर्ता ने व्यवस्था मे महत्वपूर्ण योगदान निभाया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
10 Feb 2025 19:45:23
चित्रकूट। देश के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने आजकल के छात्रों को एक नई दिशा दिखाने के उद्देश्य से परीक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय
10 Feb 2025 17:59:43
नेशनल बॉटैनिक गार्डन, मेलबर्न- ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में सड़े हुए शव की दुर्गंध वाला दुर्लभ फूल खिला है। तीन...
Online Channel

खबरें

Comment List