केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्वामित्व योजना के 74 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र किया वितरण
On
महराजंज । जिले के कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद के 5111 लोगों को उनको घरौनी प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सभी को संबोधित करते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि स्वामित्व योजना निर्विवाद एवं स्पष्ट स्वामित्व का अधिकार प्रदान करती है। अब गरीबों को उनके आवासों से कोई वंचित नहीं कर पाएगा।
स्पष्ट रूप से संपत्ति सीमाओं के सीमांकन से आपसी विवादों को रोका जा सकेगा। संपत्ति के मालिकों के लिए औपचारिक बैंकों से ऋण प्राप्त करना आसान हुआ है और अब घरौनी प्राप्तकर्ता स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। इस योजना से सरकारी और निजी भूमि की पहचान भी आसान हुई है, जिससे प्रशासन के लिए नियोजन करना और अतिक्रमण रोकना संभव हो सकेगा। नये भवनों के निर्माण हेतु भूमि चयन भी आसान होगा। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना एक क्रांतिकारी कदम है जो गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

इससे पहले जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद में 700 से अधिक गांवों में अबतक 1,25,278 घरौनियों का वितरण किया जा चुका है। आज ही कुल 5111 लोगों को घरौनी बांटा जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्डों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांव शामिल हुए। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों में दिल्ली से हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
13 Feb 2025 19:07:11
पूरनपुर, पीलीभीत। शबे ए बारात 13 फरवरी को मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। मुस्लिम समाज के...
अंतर्राष्ट्रीय
12 Feb 2025 17:59:17
Indian Soldiers - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार को फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल
Online Channel

खबरें
राज्य

Comment List