खेत से दंपति के गायब होने के मामले में चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज, शव नहीं हो सका बरामद 

हत्यारोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार, घटना के तीसरे दिन हुई कार्यवाही

खेत से दंपति के गायब होने के मामले में चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज, शव नहीं हो सका बरामद 

 

तामीर हसन शीबू 

खुटहन, जौनपुर। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में दंपति के खेत से रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले का तीसरे दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपित पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर दंपति की मौत हुई थी।

साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लाद शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।

शेष तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है।

गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ रविवार को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये।

घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार का बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था।

जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो कर उनकी तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की खबर मिलते ही हम व अन्य आरोपीगण भागते हुए मौके पर पहुंचे।

कानून से बचने के लिए शव‌ को वाहन में लाद नहर में फेंक दिया था। जिसमें अन्य आरोपितों भी सामिल रहे। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान‌ न्यायालय भेज दिया गया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel