बगहा : कौन है DK क्यों तेजस्वी कर रहे है बार बार DK का चर्चा
यह मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा नहीं यह दुर्गति यात्रा है : तेजस्वी सबसे खर्चीले मुख्यमंत्री हो गए है : तेजस्वी DK सुपर मुख्यमंत्री बन गए है
जी कुमार
बगहा : कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के क्रम मे शनिवार को बगहा पहुँचे तेजस्वी यादव। लोक सभा प्रत्यासी व चीनी मिल मालिक दीपक यादव व अन्य कार्यकर्ता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आरजेडी के भविष्य व सबसे प्रखर नेता को देखकर कार्यकर्ताओ मे उत्साह भर गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सत्तापक्ष पर जम कर निसाना साधा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी बिहार मे प्रगति यात्रा कर रहे है यह प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है जो पूरी तरह पदाधिकारियों के लूट की छूट की यात्रा है। जनता से बात करने के लिए उनको दो अरब पच्चीस करोड़ पचहत्तर लाख रुपया चाहिए। एक तरफ कहते है बिहार गरीब है और अपने मालिक जनता से मिलने मे बेहिसाब खर्च हो रहा है। अब मुख्यमंत्री थक चुके है बीस साल तक खेत मे एक हीं ब्रांड का बीज रोपोगे तो ना फसल होगी और जमीन भी खराब हो जाएगी। फिर दुहराते हुए कहा DK टैक्स का खौफ है राज्य मे सभी लोग डर रहे है। DK सुपर मुख्यमंत्री बन गए है, मंत्री तक इनकी खुशामद करते है। समय आने पर बताएँगे की कौन है DK इसका खुलासा हमलोग करेंगे कैसे होती है वसूली।
मैट्रिक से बिपिएससी तक पेपर लिक
तेजस्वी ने कहा की जिस गांधी मैदान मे नियुक्ति पत्र बांटे गए वहा आज लाठी चल रहे है खून बह रहा है। मैट्रिक से bpsc परीक्षा मे पेपर लिक हो रहा है लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हो रही है। ईडी को बीजेपी का सेल बताते हुए कहा की हम इससे डरने वाले नहीं है।
दो सौ यूनिट बिजली देंगे फ्री
पुरे देश मे सबसे महंगा बिजली बिहार मे है स्मार्ट मीटर से लोग परेशान है हमारी सरकार बनाने पर दो सौ यूनिट फ्री बिजली देंगे, मां बहिन योजना, बृद्धा पेंशन मे बढ़ोत्तरी सहित कई लोक लुभावने योजनाओं को लागु करने की बात भी दुहराते नजर आये नेता प्रतिपक्ष। साथ हीं उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ से बात कर उनके सूझव के बाद इसमें और जो आवश्यक होगा उसको भी जोड़ा जायेगा, साफ इशारा है की फ्री का लिस्ट अभी और लम्बा होने वाला है।
आरजेडी नेता सह मिल मालिक दीपक यादव ने किया जोरदार स्वागत
अपने यात्रा के संबंध मे बताया की जो ग्रामीण कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पंचायत स्तर पर है उनसे मिलकर उनको उत्साहित करने का प्रयास है। तिरुपति चीनी मिल बगहा के मालिक व आरजेडी नेता दीपक यादव लोकसभा चुनाव मे आरजेडी के प्रत्यासी रहे है उनके द्वारा आयोजित चीनी मिल प्रांगण मे दिव्यांग शिविर मे तेजस्वी यादव ने ट्राई साईकिल का वितरण किया और चिनिमिल के सभाकक्ष मे संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किये। जंहा एनडीए के द्वारा किये गए आरोपों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel

खबरें
राज्य

Comment List