क्षेत्रीय मंत्री भाजपा सैफुल अब्बास द्वारा मंडल अध्यक्ष किए गए सम्मानित।
On
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
जनपद के हंडिया कस्बा में क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सैफुल अब्बास के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा सैफुल अब्बास के आवास मोहम्मद अली हाउस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर भाजपा संगठन द्वारा बनाए गए हंडिया मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार बिंद एवं कटहरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद का माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया।
इतना ही नहीं दोनों मंडल अध्यक्षों को क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास द्वारा अंग वस्त्रम भी भेंट किए गए साथ ही साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों मंडल अध्यक्षों का माला पहनाते हुए जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वागत सत्कार से प्रसन्न दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया गया।
इतना ही नहीं दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजपा सरकार को मजबूती प्रदान करने अपने क्षेत्र का विकास करने एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी को मजबूत रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात कही गई। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सैफुल अब्बास ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा नए संगठन का जो विस्तार किया गया है उनमें जिस तरह से कर्मठ एवं ईमानदार छवि के पदाधिकारियों को जो जगह मिली है उन पर जो विश्वास जताया गया है निश्चित तौर पर वह काबिले तारीफ है।
वह दिन दूर नहीं है कि जब आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा का परचम फिर से लहराएगा जहां पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए कर्मठता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर नूरैन अहमद गुड्डू शाह, मुनीर शाह मोहम्मद हलीम अंसारी छोटू शाह मोहम्मद इमरान शाहिद शाह अशफाक हाशमी जुम्मन शाह गुलाम तैयब अंसारी अब्दुल सत्तार मुन्ना सफीक इदरीसी राकेश कुमार दुबे विजय नाथ बिंद पवन बघेल धीरेंद्र सिंह कलेक्टर सिंह चंदेल राम आसरे चौरसिया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
10 Feb 2025 19:45:23
चित्रकूट। देश के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने आजकल के छात्रों को एक नई दिशा दिखाने के उद्देश्य से परीक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय
10 Feb 2025 17:59:43
नेशनल बॉटैनिक गार्डन, मेलबर्न- ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में सड़े हुए शव की दुर्गंध वाला दुर्लभ फूल खिला है। तीन...
Online Channel

खबरें

Comment List