गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अहिंसा, करुणा और दया का पाठ पढ़ाया था - सांसद
जनपद स्थापना दिवस के 36 वें वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
On
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर ।
हरीश चौधरी
जनपद स्थापना दिवस के 36वें वर्षगाठ के अवसर पर रविवार की सुबह साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा के चरणो पर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया तथा उनके साथ सहयोगी अधिकारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया।
इसी क्रम में सिद्धार्थ चौराहे, बर्डपुर स्थित तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणो में पुष्प अर्पित किया गया। बर्डपुर में एन.सी.सी.कैडेट द्वारा सलामी दी गयी।

अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्तूप का पूजन किया गया तथा स्तूप की परिक्रमा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मा0 सांसद जगदम्बिका पाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विधायक तथा जिलाध्यक्ष भाजपा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पीडी डीआरडीए द्वारा रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कपिलवस्तु स्तूप पूजन के पश्चात शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत तथा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य सांसद जगदम्बिका पाल ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इसी नाम से इस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर पड़ा। आज जनपद स्थापना के 36 वर्ष हो गये है। महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा, करूणा और दया का पाठ पढ़ाया। हम जब भी जनपद का स्थापना दिवस मनाते है इस जनपद का सृजन 29 दिसम्बर 1988 को बस्ती से कटकर बना है। उस समय मैं बस्ती मे विधायक था। यहां आने में बड़ी कठिनाई होती थी। उस समय मैने पं नारायण दत्त तिवारी के सानिध्य में जनपद का सृजन हुआ। जनपद के सृजन के बाद 2009 में मै सांसद बना तब से अनवरत सेवा करने का अवसर मिल रहा है।

भारत सरकार द्वारा 24 करोड़ की लागत से विपाशना केन्द्र की स्थापना कराया जा रहा है। इस्लाम धर्म में मक्का मदीना पवित्र स्थल है और बौद्ध धर्म के लिए चारो धाम यही है। 10 करोंड़ की लागत से थीम पार्क का निर्माण हो रहा है। बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर श्रावस्ती की तरह इसका भी विकास होगा। इसके विकास के लिए आज हम संकल्प लेते है हमे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के नेतृत्व में जनपद के विकास किया जायेगा।
इसके लिए मैं 500 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति लेकर पर्यटन मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री को यहां लाकर शिलान्यास करायेंगे। जनपद सिद्धार्थनगर के ओडीओपी के अन्तर्गत काला नमक चावल को मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। आज कपिलवस्तु नगर पंचायत के अन्तर्गत नमो योग मुद्रा का लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम को विधायक श्याम धनी राही , जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने संबोधित किया
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने जनपद स्थापना के 36वां वर्षगाठ के अवसर पर उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन ने जनपद स्थापना के 36वां वर्षगाठ के अवसर पर जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भन्तेगणो को कम्बल वितरण मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन तथा सहयोगी अधिकारियों द्वारा कम्बल का वितरण कराया गया। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों, प्रतिनिधियों तथा जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, एस0पी0अग्रवाल, मुमताज अहमद, रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, पी.डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक समर बहादुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी न0प0 कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 16:24:53
Vande Bharat Sleeper Train: देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात आगामी दिनों में मिलने वाली है। तेजस जैसी...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List