संकट मोचन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा की गई गौ माता की सेवा
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला-
सनातन धर्म में गाय को माता की उपाधि दी गई है। इसके लिए गाय को गौ माता कहकर पुकारा जाता है। वेदों, पुराणों एवं शास्त्रों में गाय को धन बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण को गाय अतिप्रिय है। इसमें माता की ममता होती है।
इस ठंड के मौसम में गौ माता खुले में रह रही है इसलिए इस गलन भरी ठंड में गौ माता को परेशान ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए संकट मोचन गौ सेवा ट्रस्ट, टूण्डला द्वारा गौ माता के लिए कंबल की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य स्टेशन रोड स्थित गौशाला पहुंचे और गौ माता को कंबल उढाकर अपना सहयोग प्रदान किया।
संकट मोचन गौ सेवा ट्रस्ट हमेशा गरीब और असहाय प्राणियों के लिए समर्पित होकर कई वर्षों से कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कन्हैया लाल का कहना है कि अन्य गौशालाओं में भी गौ माता को ठंड से बचने के लिए कंबल की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर रामविलास उपाध्याय, डॉ० एस एन शुक्ला, डॉ० संजीव जैन, उमानंद शर्मा, राजाराम वर्मा, ओमप्रकाश तेंनगुरिया, सुनील टैगोर, डॉ० अमित उपाध्याय, मनोज कुमार, अंकित उपाध्याय उपस्थित रहे।
Comment List