विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर तीसरे दिन भी दिया धरना
On
सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष की बर्खास्तगी व लेखपालों का निलंबन वापस लेने सहित कई अन्य मागों को लेकर लेखपालों ने तीसरे दिन शनिवार को भी कार्य वहिष्कार कर जिले के पांचों तहसीलों के कार्यालय परिसर में धरना दिया। सदर तहसील नौगढ़ में धरना की अध्यक्षता तहसील संयोजक महेंद्र कुमार सहानी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए तहसील संयोजक ने कहा कि लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर सभी मांग व समस्याओं का शासनादेश के अनुसार अनुपालन चाहता है।
उन्होंने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि लगातार 2022 से ज्ञापन के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अपनी समस्याओं से लेखपाल संघ अवगत कराते चला आ रहा है। उच्च अधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिलता रहा। कहा कि झूठे व बेबुनियाद के आधार पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। इससे क्षुब्ध होकर लेखपाल साथी तहसील मुख्यालयों पर बहाली के लिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को बहाल नहीं किया जाता है, तब तक कार्य का बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा।
कार्यवाही का डर दिखाकर लेखपालों की आवाज को दबाया जा रहा है। मेडिकल लीव पर होने के बावजूद भी जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को बर्खास्त किया गया है। इन सब बातों को लेकर लेखपालों में आक्रोश है। प्रशासन लेखपालों का उत्पीड़न कर रहा है। 9 सूत्रीय मांगों पर पुनर्विचार कर निलंबन की कार्यवाही वापस नहीं लिया गया है तो आन्दोलन और तेज हो जायेगा।
धरने पर विनय कुमार पाण्डेय,सुधीर कुमार भारद्वाज, बबीता सिंह, प्रभात सैनी, रणधीर राणा, राजेश चहार, बिंदुसार, अशोक यादव ,दुर्गेश पाण्डेय ,दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे । उधर शोहरतगढ़, बांसी, इटवा, डुमरियागंज के तहसील प्रांगण में लेखपाल संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
लोकपाल दिवस पर सीजेआई खन्ना ने कहा, भ्रष्टाचार 'कई सिरों वाला राक्षस'।
18 Jan 2025 16:56:02
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार के "हाइड्रा हेडेड मान्सटर" (कई सिरों वाला राक्षस) ने लंबे...
अंतर्राष्ट्रीय
भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा।
02 Jan 2025 12:19:48
स्वतंत्र प्रभात। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने...
Comment List