पानी के बजाय पशु बांधने के काम आ रहे हैंडपप

पानी के बजाय पशु बांधने के काम आ रहे हैंडपप

 लखीमपुर खीरी -  नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पटना में इंडिया मार्का हैंडपंपों की हालत बदहाल है। यह नल पानी देने की बजाय पशु बांधने के काम आ रहे हैं। गांव में लगे सरकारी नलों की मरम्मत एवं रिबोर कराने से लेकर कब्रिस्तान आदि के निर्माण पर हर साल लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं।ग्रामीण लोगों के मुताबिक  गांव की ग्राम पंचायत में करीब 50 हैंडपंप लगे हैं। इन पर जून 2023 से लेकर अब तक साढ़े पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। ग्राम पंचायत पटना में दो मजरे हैं। इनमे एक गुलरी पुरवा और दूसरा पठाननपुरवा, जिनकी आबादी करीब चार-पांच हजार है। इन सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 50 हैंडपंप लगे हैं। इनकी हालत बेहद खस्ताहाल है।
 
कोई नल चेन टूटी होने की वजह से पानी नहीं दे रहा हैंडपंप।चैन टूटने की वजह से पानी नहीं दे रहा है तो कोई रिबोर न होने की वजह है। ग्रामीण लोगों ने कहा कि गांव में कितने नल खराब है और कितने बने हैं। इसकी जानकारी नहीं है। दिव्यांग शौचालय निर्माण में पांच लाख रुपए खर्च किए गए हैं जबकि शौचालय दो लाख रुपए वाला नहीं बना है अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते हैं  प्रधान सचिव आसुतोष कुमार जिस ग्राम पंचायत में चार्ज लिए हैं सभी में भ्रष्टाचार चरम पर है खराब पड़े हैंडपंप में बंधा गोवंश। 
 
 हैंडपंप की मरम्मत एवं रिबोर के • मामले में किसी तरह का खेल नहीं होने दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में कितने नल लगे हैं, कितने खराब हैं और कितनों की मरम्मत हुई। इन पर कितना पैसा खर्च हुआ। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने वालों पर सख्त कार्रवाही होगी। खंड विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी नकहा। 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा। भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा।
स्वतंत्र प्रभात।     अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने...

Online Channel