बुलडोजर अब गैराज में खड़ा होगा अब गरीबों के घर नहीं टूटेंगे - अखिलेश यादव 

प्रदेश की योगी सरकार में सबसे  ज्यादा पेपर लीक हुए सरकार  नौजवानों के भविष्य के साथ  खिलवाड़ कर रही

बुलडोजर अब गैराज में खड़ा होगा अब गरीबों के घर नहीं टूटेंगे - अखिलेश यादव 

कानपुर
 
बुधवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल जनसभा आज जीआईसी मैदान लाल इमली चौराहा के पास कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनसभा का संचालन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने किया।।
            सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  अखिलेश यादव के नगर आगमन  पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ जाकर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचकर अखिलेश यादव जी का स्वागत किया।
 
    सीसामऊ विधानसभा इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में आत्महत्या करने वालों का एक नया रिकॉर्ड बना है अब गरीबों के घर नहीं टूटेंगे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर अब गैराज में खड़ा होगा सरकार के लोग घर तोड़ने में एक सेकंड भी नहीं लगाते हैं l
 
आप लोग इन लोगों से क्या उम्मीद करेंगे अपना  घर हो अपना आंगन हो इस घर का सपना कभी न टूटे इसका इससे ज्यादा प्रदेश की भाजपा सरकार पर टिप्पणी क्या होगी हमारे आपके बीच विधायक रिहा होकर आएंगे और उसी तरह से आप लोगों के बीच कार्य करेंगे सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार के खिलाफ हमें पूरा भरोसा है।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा। भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा।
स्वतंत्र प्रभात।     अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने...

Online Channel