भाजपा में काम करने वाला ही नेता बनकर जनता की सेवा करता है। पाठक
On
प्रयागराज। भाजपा में काम करने वाला ही नेता बनकर जनता की सेवा करता है। यहां पर वंशवाद और जातिवाद का बोलबाला नहीं है। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का नारा है। उक्त विचार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक फूलपुर विधानसभा के बसमहुआ गांव निवासी शास्वत अशोक तिवारी के आवास पर मंगलवार को आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी काफी बढ़ गई थी। आज भाजपा के शासनकाल में गुंडे गायब हो चुके हैं। उस समय बिजली एक सप्ताह रात व एक सप्ताह दिन में आती थी।
अब 24 घंटे बिजली आ रही है। यूपी के 75 जिलों की सड़के बेहतरीन बनी हुई है। उस समय बेसिक शिक्षा में एक करोड़ 12 लाख छात्र थे। आज एक करोड़ 92 लाख छात्र शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। हाईवे का निर्माण हो रहा है। चारों तरफ विकास ही दिखाई दे रहा है। कांग्रेस भी सपा को ही समर्थन कर रही है। जनता सपा व कांग्रेस दोनों के बारे में जान चुकी हैं। उसको पता है कि भाजपा पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि फूलपुर विधानसभा का भाजपा के शासनकाल में काफी विकास हुआ है। ओवरब्रिज, हाईवे, चौड़ी सड़कें आदि का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। कार्यक्रम के शुरुआत में आयोजक शास्वत अशोक तिवारी के द्वारा मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट व गदा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, वरिष्ठ नेता अशोक दुबे, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, अमरनाथ यादव, प्रभा शंकर पांडे, ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, योगेश मौर्य अजय पांडे, एडवोकेट आशीष शुक्ला, राजेंद्र केसरवानी, संजय सिंह आदि लोगों मौजूद रहे।
दिया गया ज्ञापन .।
कार्यक्रम में पुरानी पेंशन से आच्छादित होने के लिए भरे गए विकल्प पर अधिकारी द्वारा विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के सम्बंध मे संशय की स्थिति उत्पन्न करने पर उप मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करवाने हेतु विशिष्ट बीटीसी संगठन 2004 द्वारा दिया गया ज्ञापन दिया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
07 Nov 2025 19:41:20
Kal Ka Mausam: देश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों...
अंतर्राष्ट्रीय
04 Nov 2025 19:30:03
International Desk काबुल/इस्लामाबाद | 4 नवंबर 2025 — दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। भारत और अफगानिस्तान...

Comment List