अंधेरे में तब्दील रहा दीपो के पर्व पर विकास खंड बसखारी परिसर
आखिर दीपावली के पर्व पर क्यो छाया रहा अंधेरे का मातम क्या रहा इसका कारण जबकि धनतेरस से ही पूरा देश जगमग नजर आया रंगीन रोशनी में बाजार, सरकारी, गैर सरकारी इमारतें डूबी आई नजर
On
अम्बेडकरनगर। एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर दीवाली के एक दिन पहले 25 लाख दीपों को एक साथ जलाकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया है। अभी तक इतनी भारी मात्रा में दीपों का प्रज्ज्वल पूरे विश्व में एक साथ नहीं किया गया था। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या जनपद से सटा हुआ जिला अंबेडकर नगर में जिम्मेदार अधिकारियों के चलते सरकारी कार्यालय में दीपों के पर्व के दिन मातम सा छाया रहा। पूरा परिसर अंधेरे में तब्दील रहा।
पूरा मामला जिले के विकासखंड बसखारी ब्लॉक परिसर से संबंधित है। जहां एक तरफ जोरों शोरो से दीपों के पर्व पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ महापर्व को पूरे देश मे बड़े धूमधाम से मनाया गया। दीपपर्व की श्रृंखला के प्रथम पर्व धनतेरस से ही पूरा देश जगमग नजर आया। रंगीन रोशनी में बाजार, सरकारी, गैर सरकारी इमारतें डूबी नजर आईं।
वहीं दूसरी तरफ अम्बेडकर नगर प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त रहा क्षेत्र में कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हो पाई। प्रशासन ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए दीपावली के पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ लोगों ने मनाया। सभी सरकारी विभागों में भी हर्ष उल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। लेकिन ब्लॉक बसखारी में इस पर्व के अवसर पर अंधेरा रहा, परिसर में मातम सा छाया रहा।
जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष दीपावली में विकास खण्डों, तहसीलों, नगरपालिका, नगर पंचायतों लाइट और दीये जलाए गए थे 2024 में ऐसा क्या हुआ कि जनपद अंबेडकर नगर के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा इस दीपावली महापर्व प्रथा को नजर अंदाज किया गया क्या सही है कि देश कर्ज में डूबा हुआ है। ऐसे बहुत से प्रश्न जनता के मन में गूंज रहा है। क्या इन सब सवालों के जवाब जिम्मेदार अधिकारी दे पाएंगे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Post Comment
आपका शहर
19 May 2025 17:14:13
प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की...
अंतर्राष्ट्रीय
18 May 2025 18:37:09
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रजाउल्लाह निजामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी....
Online Channel
खबरें
राज्य

Comment List