हजारीधमना में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, खांडी को पराजित कर बेलाही बना चैम्पियन
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी, नशापान से दूरी बनाएँ : मनोज यादव
On
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:- हिन्दुस्तान क्लब हजारीधमना द्वारा आयोजित टीपी रंजीत नंदकिशोर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ। खिताबी भिड़ंत में बेलाही की टीम ने खांडी टीम को 1- 0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंन्द्र चनद्रवंशी, स्थानीय मुखिया संतोष सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक प्रशांत सिंह सहित अन्य शामिल हुए। अतिथियो ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मैच समाप्ती के बाद पौधारोपण व खिलाड़ियों को एक एक पौधा देकर समान्नित किया। इधर पूर्व विधायक ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया। पूर्व विधायक ने विजेता टीम को बधाई व उपविजेता टीम को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मौके पर समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, पूर्व समिति सियाराम सिंह, सहित अन्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह, सचिव पवन सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक सिंहज़ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सह सचिव दयानंद सिंह सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र राणा, संयोजक राजेन्द्र राम कमिटी सदस्य अनुज सिंह, विकास सिंह, अभय सिंह, बिशाल सिंह, संतोष भुईयां, शिवम सिंह, जितेन्द्र राम, प्रवीण सिंह, छोटू भुईयां, सुबोध भुईयां, प्रिंस सिंह, लव सिंह, शक्ति राणा, शंकर राणा आदि1 ने महती भूमिका निभाई।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
07 Nov 2025 19:41:20
Kal Ka Mausam: देश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों...
अंतर्राष्ट्रीय
04 Nov 2025 19:30:03
International Desk काबुल/इस्लामाबाद | 4 नवंबर 2025 — दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। भारत और अफगानिस्तान...

Comment List