उधवा प्रखंड में बाढ़ राहत कार्य जारी, जिला प्रशासन की तत्परता और राहत सामग्री वितरण

उधवा प्रखंड में बाढ़ राहत कार्य जारी, जिला प्रशासन की तत्परता और राहत सामग्री वितरण

साहेबगंज, झारखंड:- साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है, जहां गंगा नदी का जलस्तर 28.41 मीटर तक पहुँच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। बाढ़ के कारण कई गाँव प्रभावित हुए हैं, और इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।
 
प्रशासन की सक्रियता और राहत कार्य:–
बाढ़ राहत कार्यों की अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विशाल कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही है, जो विपरीत मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ राहत सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है।
 
प्रशासन द्वारा संचालित बाढ़ राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पशु चारा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।विशाल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उधवा प्रखंड में प्रभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, और बाढ़ पीड़ितों की सहायता सुनिश्चित की जा रही है। बारिश के बावजूद, उधवा प्रखंड में बाढ़ राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आई है, और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध हो। 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel