अब 18 साल की उम्र में झारखंड की बेटियों को मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ: सीएम हेमंत सोरेन
On
रांची- झारखंड की बेटियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब 18 साल की होते ही उन्हें मईयां सम्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रांची के नामकुम स्थित प्रशिक्षण स्थल खोजाटोली मैदान में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लाभुकों के बीच सम्मान राशि वितरण के दौरान की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि "हमने पहले 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए सर्वजन पेंशन योजना के तहत उम्र सीमा घटाई, और अब महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की है।" उन्होंने बताया कि अब तक 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन इसे घटाकर 18 वर्ष किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे ताकि उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लाभुकों के बीच डीबीटी के माध्यम से 70 करोड़ 49 लाख 27 हजार रुपये जारी किए। यह योजना हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत फिलहाल 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 48 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, और आयु सीमा घटाने से करीब 15 लाख अतिरिक्त लाभार्थी हो जाएंगे।
पांच जिलों की महिलाएं रहीं मौजूद
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर लाभार्थियों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया जा रहा है। 4 अगस्त को आयोजित हुए कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिलों की महिलाओं को राशि वितरित की गई। प्रशासन के अनुसार, इस सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम में करीब तीन लाख महिलाएं मौजूद थीं। रांची के नामकुम स्थित प्रशिक्षण मैदान खोजाटोली में आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कार्यक्रम स्थल पर बने रैंप पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्य मंच पर पहुंचे, जो कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा। इस अवसर पर वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई अन्य नेताओं ने भी राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
13 Feb 2025 19:07:11
पूरनपुर, पीलीभीत। शबे ए बारात 13 फरवरी को मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। मुस्लिम समाज के...
अंतर्राष्ट्रीय
12 Feb 2025 17:59:17
Indian Soldiers - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार को फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List