मर्चेंट चैंबर हाल में मुख्यमंत्री ने की पार्टी नेताओं के साथ बैठक
मुख्य रुप से सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव पर दिया गया जोर।
On
कानपुर। नवीन सभागार सरसैया घाट मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की एवं मर्चेंट चैंबर हॉल में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री जी ने हम सबका मार्गदर्शन किया।
मर्चेंट चैंबर्स हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा उपचुनाव जो कि कानपुर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए होना है। उस पर अपना फोकस रखा। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों से अभी से लग जाने को कहा और सदस्यता अभियान को और सक्रिय करने पर जोर दिया। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट समाजवादी पार्टी ने जीती थी।

लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वह विकल्प तलाश रहे हैं जिससे कि इस बार सीसामऊ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में आ सके। और इसका मैसेज प्रदेश भर में जाए। जिन जिलों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं मुख्यमंत्री अभी से ही उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ने के कारण मुख्यमंत्री कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों को भूलकर उपचुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि जुट जाएं।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
12 Jun 2025 20:32:05
स्वतन्त्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज। FMDI, गुड़गांव में इफको एम्पलाइज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें चौथी बार...
अंतर्राष्ट्रीय
08 Jun 2025 22:24:47
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 387 एक दंडात्मक प्रावधान है, इसलिए...
Online Channel
शिक्षा
राज्य

Comment List