केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं कोयला एवं खान राजमंत्री सतीश चन्द्र दुबे पर जनता हुई मेहरबान, मिल रही बधाइयां
खुशी : संघर्षों का परिणाम, जटहां से बगहा गंडक पुल पथ का सपना साकार
On
ब्यूरो रिपोर्ट – प्रमोद रौनियार
कुशीनगर (स्वतंत्र प्रभात)। 15 वर्षो की अनवरत जारी संघर्ष दैनिक अखबार "स्वतंत्र प्रभात" के पत्रकार प्रमोद रौनियार एवं अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा आदि विभिन्न अखबारों द्वारा जारी मुहिम "जटहां–बगहा" गंडक नदी पर पुल पथ निर्माण का आज सपना साकार हो गया। पुल पथ निर्माण योजना की बिहार के अखबारों में छाई जटहां शास्त्रीनगर बगहा सेतु निर्माण की खबर सुनकर यूपी बिहार गंडक सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहद खुशी का माहौल छाया हुआ हैं।
शास्त्रीनगर- जटहा पुल निर्माण को मिली स्वीकृति : केंद्रीय राज्य मंत्री
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जटहां बगहा पुल पथ निर्माण कार्य हेतु योजना को स्वीकृति दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की टेंडर जल्द ही किया जाएगा। केंद्रीय कोयला खान राज्य मंत्री सतीश दुबे ने बताया कि इससे इस क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सोमवार को बगहा में भाजपा नेता दीपू तिवारी के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। प्रेस कांफ्रेंस जरिए उन्होंने बताया की लंबे समय से बहुप्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी परियोजना यूपी बिहार दो राज्य को जोड़ने वाली आरओबी जटहां से बगहा पुल पथ निर्माण योजना की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस पुल का निर्माण क्षेत्रीय परिवहन को सुलभ बनाएगा और दोनों राज्यों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा।
इस अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष हदया दुबे, ऋतु जायसवाल, सिप चौबे, अचिंत्य कुमार लल्ला, मनोज सिंह, सतीश वर्मा, सुजीत चौरसिया, नरेंद चाहनी, शैलेश दुबे, अमित पांडेय, शिन तिवारी, संजय पांडेय समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
व्यापारी मजदूर किसान बोले– धन्यवाद नितिन गडकरी जी, राजमंत्री सतीश चन्द्र दुबे जी
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं कोयला एवं खान राजमंत्री मंत्री जमीनी नेता सतीश चन्द्र दुबे के प्रति दो राज्य के गंडक सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता आभार जता रही हैं।
जटहां से बगहा पुल निर्माण की बिहार में विभिन्न अखबारों में छपी खबर सुनकर बगहा गंडक दक्षिण पूर्व प्रखंड पिपरासी, दहवा मधुबनी के सैकड़ों गांवो की लाखों जनता सहित यूपी के सीमावर्ती एतिहासिक जटहां बाजार सहित सैकड़ों गांवों की लाखों जनता में उत्साह भरा हुआ है। बगहा के प्रखर वक्ता राकेश सिंह एवं पत्रकार प्रमोद रौनियार सहित युवा व्यापारी एवं पूर्व ग्राम प्रधान भोला जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता श्रीकांत जायसवाल, लल्लन व्याहूत, सतीश जायसवाल, नंदलाल रौनियार संतोष जायसवाल, टैचून रौनियार सहित पूरा व्यापारी समाज नितिन गडकरी एवं सतीश चन्द्र दुबे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं तथा जटहां बाजार में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करा कर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
12 Jun 2025 20:32:05
स्वतन्त्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज। FMDI, गुड़गांव में इफको एम्पलाइज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें चौथी बार...
अंतर्राष्ट्रीय
08 Jun 2025 22:24:47
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 387 एक दंडात्मक प्रावधान है, इसलिए...
Online Channel
शिक्षा
राज्य

Comment List