हर घर तिरंगा अभियान से जन जन को जोड़ेगी भाजपा -जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य
On
कौशाम्बी। जनपद में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में जिला पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्ष की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। साथ ही जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी व जिला प्रभारी अवधेश गुप्ता जी ने सम्बोधित किया। बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर 13अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है साथ ही 12 से 14 अगस्त 2024 तक सभी महापुरषों की प्रतिमा एवम स्मारको के आस पास स्वच्छता का कार्यक्रम करेंगे। व महापुरुषों की प्रतिमाओं एवम स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवम मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है।
इस अवसर पर जिला केन्द्रों पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और साथ ही प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा अपने अपने घरों में फहराते हुए सोशल मीडिया में अपनी अपनी फोटो अपलोड भी करना है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अवधेश गुप्ता जी निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल मंझनपुर के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र चौधरी भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा जिला महामंत्री संजय जायसवाल दीप चन्द्र दिवाकर भरवारी की चेयरमैन कविता पासी कोआपरेटिव के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवप्रताप मौर्य जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा पुष्पराज पटेल व समस्त मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
13 Feb 2025 19:07:11
पूरनपुर, पीलीभीत। शबे ए बारात 13 फरवरी को मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। मुस्लिम समाज के...
अंतर्राष्ट्रीय
12 Feb 2025 17:59:17
Indian Soldiers - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार को फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List