भाजपा में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज-धर्मपाल सिंह
भाजपा ने समाज के निचले पायदान पर निवास करने वाले दलितों,पिछड़ों,युवाओं, और महिलाओं के लिए किए ऐतिहासिक कार्य
On
अंबेडकरनगर। रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह की संचालन में कटेहरी के एक महाविद्यालय में भाजपा के कटेहरी विधान सभा के शक्तिकेंद्र संयोजक,प्रभारी और प्रवासी गणों की बैठक कर चुनावी चक्रव्यूह भेदने की गुर सिखाने के साथ ही विधान सभा क्षेत्र की मंडलों में अब तक हुए तैयारी की समीक्षा किया।
प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ कमियों और तैयारियों में कमी की वजह से लोक सभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।छोटी छोटी जिम्मेदारी को बड़ी जिम्मेदारी समझ कर पूरा किया जाना चाहिए। भाजपा में ही समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। कहा कि संगठन द्वारा सुझाए गए शक्तिकेंद स्तर की कार्यों और कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से पूरा किया जाना चाहिए।
बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की भूमिका चुनाव में महत्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। शक्ति केंद्र प्रवासियों और प्रभारियों को उनकी भूमिका से सम्बन्धित कार्यों का बोध कराते हुए कहा कि शक्ति केंद्र पर निरंतर प्रवास कर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सम्पर्क करते रहने का आवाहन किया। कहा कि विपक्षी दल के लोग झूठ फरेब में आगे हैं।भाजपा ने समाज के निचले पायदान पर निवास करने वाले दलितों,पिछड़ों,युवाओं, और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।कहा कि कटेहरी विधान सभा उप चुनाव भाजपा जीतेगी। इस बार विपक्षी दलों की झूठी बातों में जनता नहीं आयेगी।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उप चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी विजय की आधार होती है। इस लिए बूथ स्तर पर संगठन की एक एक कमजोर कड़ी को मजबूत बनाने के लिए दायित्व धारी कार्यकर्ता को लग कर कार्य करना चाहिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने धर्मपाल जी का स्वागत करते हुए कहा कि आत्म मंथन,आत्म अवलोकन,आत्म बोध के लिए नेतृत्व का मार्ग दर्शन मिलना कार्यकर्ताओं को संजीवनी देता है।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,डाक्टर रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,दिलीप पटेल देव,मनोज त्रिवेदी,सुरेश कन्नौजिया,अवधेश द्विवेदी,सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,अनिल वर्मा मौसम,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, शास्वत मिश्र, मनीष मिश्र, अमित पाण्डेय,के के पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,आनन्द श्रीवास्तव,सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अमरजीत मौर्य,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल, दशरथ यादव,डाक्टर संतोष सिंह आदि शामिल रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
09 Feb 2025 21:22:03
सोमवार को आठ घंटे से अधिक रहेंगी राष्ट्रपति । अक्षयवट का दर्शन-पूजन बड़े हनुमान का करेंगी दर्शन,। डिजिटल महाकुंभ
अंतर्राष्ट्रीय
09 Feb 2025 21:11:18
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखकर लागू रहेगा रेलवे स्टेशन पर एकल दिशा प्लान। अगले आदेश तक प्रवेश...
Online Channel

खबरें
राज्य

Comment List