लापता दोनों मासूम का एक माह बाद भी कोई सुराग नही !

 सी सी फुटेज में जिम के पास देखे गए थे दोनों मासूम

लापता दोनों मासूम का एक माह बाद भी कोई सुराग नही !

गोलाबाजार,गोरखपुर । गोला थाने के ठीक पीछे बड़ी मस्जिद के बगल खेल रहे दोनों मासूम  बच्चों का पता गोला पुलिस एक माह  बाद भी पता नहीं लगा पाई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका जता रही है।  शुरू में मासूमों की तलाश में आस पास के सीसी फुटेज खगाली थी। जिसमें वह दक्षिण तरफ जाते दिखे थे ।
 
उपनगर  गोला के बड़ी मस्जिद के पास ( वार्ड नंबर 7 )  के रहने वाले  एहसान अंसारी का पुत्र रियाज अहमद (8) अपने दोस्त असद (10) पुत्र स्व नौसाद निवासी फूलपुर जिला आजमगढ के साथ बीते 8 जून की शाम को प्राथमिक विद्यालय प्रथम  के अंदर खेलता देखा गया था। रात लगभग  8 बजे जब वह घर नहीं आया तो रियाज के  के पिता  बड़ी मस्जिद व प्राथमिक विद्यालय के अंदर जाकर दोनों की तलाश किया लेकिन दोनों   बच्चों का  कहीं पता नहीं चला । तब उसने  वार्ड  में निवास करने वाले  असद के नाना से जाकर पूछा तो पता चला असद भी घर पर नहीं आया। दोनों में काफी मित्रता थी। वह दोनों  साथ में ही खेलते थे। दोनों लोगों ने संभावित  जगहों पर मासूमों की तलाश की  लेकिन  दोनों का कहीं पता नहीं चला। दोनों परिवार  का रो रो कर बुरा हाल है। 
 
लापता असद के माता पिता की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। असद ननिहाल में ही रहता था। रियाज  के पिता ने बताया कि वह असद अपने घर फूलपुर आजम गढ़ अकेले चला जाता था। चला भी आता था। 
 पुलिस के अनुसार  सराय के पास और नगर पंचायत के पास एक व्यक्ति घर में लगे  सीसी फुटेज में वह  दोनों साथ में नदी के तरफ जाते देखे गए थे। पक्का घाट के पास स्थित   जिम के पास  भी उसी दिन  दोनो बच्चे शाम करीब 6 :35 के बाद देखे थे।कोतवाल मधुप नाथ मिश्र का कहना है कि बच्चों का अभी कहीं सुराग नहीं मिल रहा है प्रयास जारी है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

गुजरात के सीएम बोले- कुम्भ क्षेत्र में की गई है अद्भुत व्यवस्था, त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात। गुजरात के सीएम बोले- कुम्भ क्षेत्र में की गई है अद्भुत व्यवस्था, त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात।
गुजरात के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात पवेलियन में 400 बेड की डॉरमेट्री का किया...

अंतर्राष्ट्रीय

गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ भारतीय गाय का 40 करोड़ रुपये में बिकी,  ब्राजील में तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ भारतीय गाय का 40 करोड़ रुपये में बिकी,  ब्राजील में तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स -  हाल ही में ब्राजील के मिनास गेरैस में एक ऐतिहासिक घटना घटी, जब भारतीय...

Online Channel