कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका
On
लालगंज (रायबरेली)। सांसद राहुल गांधी पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गांधी चौराहा पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंककर नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामता प्रसाद गौड़ की अगुवाई में कार्यकर्ता गांधी चौराहा पर इकट्ठे हुए। भाजपा सांसद की अभद्र टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं में मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर की संसदीय सदस्यता रद्द करने की मांग की।
सरेनी ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जातिवार जनगणना के पक्षधर हैं। देश की जनता भी जातिवाद जनगणना कराना चाहती है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से संसद की मर्यादा भंग की गई है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस दौरान कृष्ण कुमार तिवारी, धनीराम पासवान, रामबक्श सिंह, कालीशंकर सिंह, अवधेश सिंह, राजनारायण यादव, अरविंद सिंह, रामगोपाल शर्मा, भागीरथ पासवान, गिरिराज यादव, नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान के साथ अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 20:32:05
FasTag Annual Pass: अगर आप सड़क यात्राओं को बिना झंझट और स्मूद बनाना चाहते हैं, तो FasTag Annual Pass आपके...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List