कमीशनखोरी या ठेकेदार की मनमानी छः माह के अंदर ही मरम्मत की नाली ध्वस्त होने की कगार पर

अकबरपुर नगर पालिका के वार्ड न. 2 गौसपुर के पुरवा मखदूमपुर में हुआ था नाली का रिपेयरिंग कार्य

कमीशनखोरी या ठेकेदार की मनमानी छः माह के अंदर ही मरम्मत की नाली ध्वस्त होने की कगार पर

चेयरमैन के चहेते ठेकेदार के द्वारा कराया गया था नाली का मरम्मत कार्य

अम्बेडकनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का मामला सामने आता रहा है। अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से पालिका क्षेत्र के लिए आए विकास के पैसे से क्षेत्र में विकास न करके अपना निजी विकास करने में लगे हैं। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने निर्दल प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा को चुनकर भरोसा जताया था कि पालिका क्षेत्र में विकास कार्य अच्छे से होगा। यही मानकर पालिका की भोली भाली जनता ने निर्दल प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा को वोट देकर नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में चुना था।
 
नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य तो हुआ लेकिन उन कार्यों में भ्रष्टाचार की बू नजर आ रही है। आपको बता दें नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड न.2 गौसपुर के पुरवा मखदूमपुर में लगभग 6 माह पूर्व नाली मरम्मत का कार्य उनके चाहते ठेकेदार सोभनाथ वर्मा के द्वारा कराया गया। नाली मरमत कार्य के दौरान मानक को नजर अंदाज किया गया। जिसमे जमकर मानक के विपरीत ईट व सफेद बालू का प्रयोग कराया गया। उसका नतीजा रहा की नाली की फर्श का प्लास्टर एक भी बरसात नहीं झेल पाया प्लास्टर पूरी तरीके से पानी के साथ बह गया। तथा नाली की दीवाल के भी प्लास्टर ध्वस्त होने के कगार पर हैं।
 
जबकि अभी बहुत ढंग से बारिश भी नही हुई है। इस तरीके का विकास कार्य अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में ठेकेदार के द्वारा कराया गया है कि एक भी बरसात का पानी नहीं झेल पाई। वही इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि इस कार्य को ठेकेदार के द्वारा मनमानी तरीके से मानक को ताक में रखकर कराया गया है। जिसके चलते नाली मरम्मत होने के करीब छः माह बाद ही अपने पुराने अस्तित्व में दोबारा आ गई है।
 
आखिर इस तरीके का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा क्यों कराया गया कहीं न कहीं से कार्य में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। कहीं इस कार्य में जमकर कमीशन खोरी तो नहीं की गई। जिसके चलते ठेकेदार ने इस तरीके से मजबूर होकर कार्य को कराया हो या फिर ठेकेदार नगर पालिका के विकास कार्य के पैसो पर ढाका डालते हुए अपने निजी विकास के लिए तो नही लगाया गया। यह भविष्य के गर्भ में है।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel