अकबरपुर नगर पालिका के द्वारा देश का बनाया जा रहा मजाक

अकबरपुर नगर पालिका के द्वारा देश का बनाया जा रहा मजाक

 
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर।
 
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान 2023 के अंतर्गत पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालय स्तर तक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जन सहभागिता के साथ राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम के साथ उत्साह के रूप में मनाने का कार्य कर रहे हैं।
 
वहीं दूसरी तरफ अकबरपुर नगर पालिका के द्वारा देश का मजाक बनाया जा रहा है शहर के बीचो-बीच बने सेल्फी प्वाइंट पर यह नजारा देखने को मिल रहा है।  सेल्फी प्वाइंट पर भारत माता की जय के स्थान पर भारत माता का जय लिखा हुआ है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक अकबरपुर नगर पालिका अंतर्गत सहजादपुर फौव्वारा चौराहे पर यह सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। आखिर  इस तरह से अकबरपुर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा ऐसा मजाक क्यों बनाया जा रहा है। वही हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपने-अपने घरों पर फहराये तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के सेल्फी पोर्टल http://harghartirangaup.org की वेबसाइट पर पोस्ट हेतु आमजनमानस से अपील किया गया है।
 
सेल्फी रील्स झंडे के साथ फोटो अथवा देशभक्ति झंडा गीत के साथ वीडियो इस अभियान से जुड़ी वेबसाइट-merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड करने हेतु आम जनमानस से अपील किया गया है। अगर किसी आम जनमानस के द्वारा उक्त सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा तो  देश के साथ मजाक करने जैसा साबित होगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा। भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा।
स्वतंत्र प्रभात।     अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने...

Online Channel