गरीबों, किसानों नौजवानों, को धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंके- शिवपाल यादव 

गरीबों, किसानों नौजवानों, को धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंके- शिवपाल यादव 

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज। फूलपुर प्रयागराज समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री व जसवंत नगर विधानसभा के  विधायक शिवपाल सिंह यादव प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीना नाथ यादव की पुत्री की शादी समारोह  फूलपुर के बीरकाजी गांव आगमन पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नसीर उद्दीन राईन ने तलवार भेंट कर ज़ोरदार स्वागत किया इस मौके पर शिवपाल यादव ने तलवार लहराते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीबों, किसानों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों, पिछड़ों, दलितों, को  झूठ  बोलकर धोका देकर सत्ता में बैठे लोगों को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी आप सपाईयों की है। 
 
अब समय दूर नहीं इसका जवाब 2024 लोकसभा चुनाव में देने के लिए तैयार रहें देश की जनता परिवर्तन चाहती है आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील है नेता जी मुलायम सिंह यादव हमेशा भय भूख भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे हम आप उनके पदचिन्हों पर चलकर हर साम्प्रदायिकता और ज़ुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
 
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश यादव,एम एल सी डा मान सिंह यादव, पूर्व मंत्री लल्लन राय, विधायक विजमा यादव, गीता पासी, हाकिम लाल विन्द, पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी, सैयद इफ्तेखार हुसैन, कृष्ण मूर्ति यादव, बासुदेव यादव, संतोष आर्मी, ज़िला उपाध्यक्ष नसीर उद्दीन राईन,वेला यादव, कुमार मंगल, मो इरफान, वाजिद तुफानी, सौरभ यादव, मुराद मंसूरी, विरेन्द्र यादव,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel