सेवा नियमावली एवं प्रमोशन हेतु  भेजा पत्र

सेवा नियमावली एवं प्रमोशन हेतु  भेजा पत्र

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को विकासखंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिव कुमार मौर्य व जिला मंत्री राम अजोर पंकज के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में जनपद स्तरीय समस्याओ पर चर्चा की गई एवं उनके निराकरण करने का संगठन के पदाधिकारियों के भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई किट दिलाने  एवं 2010 मे छूटे हुए एक इंक्रीमेंट को दिलाने पर कार्य कर रहा है और बहुत जल्द ही उपरोक्त समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।प्रान्तीय अध्यक्ष क्रांति सिंह एवं प्रान्तीय महामंत्री बसंत लाल गौतम के आवाहन पर मंगलवार को जनपद अम्बेडकर नगर में प्रमोशन, सेवानियमावली बनाने एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, निदेशक पंचायती राज उ०प्र०शासन, अपर निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन को रजिस्ट्री के माध्यम से लिखित पत्राचार  किया गया एवं उपरोक्त समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

संगठन जिलाध्यक्ष  शिव कुमार मौर्य ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति 2009 में हुई थी तब से लेकर आज तक सफाई कर्मचारी प्रमोशन एवं सेवा नियमावली एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। परन्तु शासन प्रशासन इन कर्मचारियों के प्रमुख समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है जो कर्मचारी हित में कतई सही नहीं है।
बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के तमाम बैठकों में लगातार अनुपस्थित चल रहे।कोषाध्यक्ष राम सहाय यादव पर सभी पदाधिकारियों ने रोष जताया और कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की कोई जगह नहीं है और कहा कि संगठन की बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहना संगठन हित में कतई ठीक नहीं है। इससे यह साबित होता है कि रामसहाय यादव का संगठन के प्रति कोई लगाव नहीं है। ऐसे में संगठन द्वारा इन को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया।जिसका कोई जवाब ना मिलने पर आज सभी पदाधिकारियों ने विचार विमर्श करने के बाद कोषाध्यक्ष पद से रामसहाय यादव को निष्कासित कर दिया एवं संगठन के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद को चुनाव होने तक कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद प्रजापति को बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य ,जिला मंत्री राम अजोर पंकज, कार्यकारिणी  अध्यक्ष रामकिशोर मौर्य, जिला संरक्षक केडी भारती ,ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश चंद्र ,राम प्रीति सियाराम राजभर, राम अजोर, सुनील गिरि, पन्नालाल, राजेश गौतम, राजकुमार, रामजीत, कुलदीप, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इसरार, सोशल मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, माधव प्रसाद, रामविलास, फागू वर्मा, पवन विश्वकर्मा, रीता राजभर, राजेंद्र सैनी, रिजवान मोहम्मद, संतोष शर्मा आदि पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel