विद्यालय का दीवार काटकर हजारों की सम्पत्ति ले उड़े अज्ञात चोर, छानबीन में जुटी पुलिस

विद्यालय का दीवार काटकर हजारों की सम्पत्ति ले उड़े अज्ञात चोर, छानबीन में जुटी पुलिस

स्वतंत्र प्रभात 
मधुपुर/देवघर/झारखंड- मधुपुर प्रखंड के धमनी उच्च विद्यालय से अज्ञात चोर के द्वारा दीवार काटकर हजारों की सम्पत्ति चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सोमवार सुबह विद्यालय खोलने गए शिक्षक को घटना की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सहीम खान, स्कूल अध्यक्ष अरमान खान समेत ग्रामीण स्कूल विद्यालय पहुँचे और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी अनुपम से घटना की जानकारी ली। इसके बाद बुढ़ई थाना को घटना की सूचना दी गई।
 
घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची और मामले की छानबीन की। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि चोर विद्यालय के उपर मंजिला पर चढ़कर दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया है। विद्यालय के कम्प्युटर लैब से कम्प्युटर समेत अन्य कक्षा और प्रधानाध्यापक के कार्यालय कक्ष से पंखों की चोरी कर ली।
 
मुखिया प्रतिनिधि ने सहीम खान ने शिक्षा विभाग से स्कूल में रात्रि प्रहरी और सीसीटीवी कैमरा लगाने की माँग की है। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel