प्रेमजाल में फंसा कर कर ली शादी करने लगा उत्पीड़न केस दर्ज

प्रेमजाल में फंसा कर कर ली शादी करने लगा उत्पीड़न केस दर्ज

स्वतंत्र प्रभात 
 
सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा थाना क्षेत्र के कोडरा निवासी जो जिला देवरिया में ट्रक चालक था। एक युवती को प्रेमजाल में फंसा कर शादी कर लिया। उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति तथा ससुराल के लोगो के खिलाफ मारपीट तथा दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से आरती देवी पुत्री रामकिशुन निवासी बैलरा थाना रामपुर जिला देवरिया जो कोडरा थाना  सहजनवा निवासी आकाश पुत्र अवधेश शुक्ल से 25 जुलाई 2021 में शादी की थी। पति देवरिया में ट्रक चालक था।
 
मोबाइल पर सम्पर्क हुआ था। शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन इंकार कर दिया था।पति के परिजन के आश्वासन पर शादी किया था। छः माह ठीक से बीता। इसके बाद ससुराल के लोग दहेज के ताना मारने लगे। और उत्पीड़न करने लगे। और 6 दिसम्बर 2022 को मारपीट कर मौसी के घर छोड़कर फरार हो गया। जब फिर ससुराल पहुची तो पति घर से गायब था। ससुराल के लोग घर के अंदर नही जाने दिये। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाश शुक्ल पुत्र अवधेश शुक्ल तथा ससुराल के लोगो के खिलाफ मारपीट तथा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel