छितौनी : प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्रा हुए सम्मानित 

छितौनी इण्टर कॉलेज में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

छितौनी : प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्रा हुए सम्मानित 

विधायक द्वारा विद्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय का किया गया लोकार्पण

छितौनी, कुशीनगर।छितौनी इण्टर कॉलेज में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।कार्यक्रम में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया, विधायक ने कहा कि देश के होनहार बच्चे भविष्य में और अधिक मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के साथ विद्यालय तथा समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं ऐसे होनहार बच्चें प्रेरणास्त्रोत हैं।

IMG-20221203-WA0043

जो बच्चे सम्मान से वंचित रह गए उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है, हौसले से उड़ान भरने की जरूरत है। अगली बार वह भी ईमानदारी से प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने प्रतिभावान छात्रों से आगे कहा कि इससे आपको और आगे बढ़ना है. जीवन में सफलता हासिल करनी है। आज का युवा कल देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय द्वारा छात्रों की प्रतिभा को सम्मानित करने का कार्य काफी सराहनीय है। पुरस्कार पाकर मेधावी बच्चों के चेहरे खिल गए। विधायक द्वारा विद्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय का बालक व बालिका का लोकार्पण भी किया गया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में मुख्य रूप से रामभजु कुशवाहा, रवि शर्मा, अनामिका, अंजली यादव, अदिति जायसवाल, सोनाली गुप्ता, गुड़िया कुशवाहा, साहिल शर्मा,काजल कुशवाहा, किरन चौहान, सोनू गौतम, प्रदीप कुमार, पंकज, सूरज, निराली गोंड़, तौफीक आलम, तेज प्रताप,दीपू, अवनीश, भीम, ऋतु सिंह,सत्यम आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश तिवारी मण्डल अधयक्ष, दीपू सरावगी, प्रिशु गुप्ता, , सुभाष चंद जायसवाल,अजय रौनियार, प्रशांत पडित, नागेन्द्र चौरसिया, सुभाष रौनियार, अमर जायसवाल, श्री नरायण, रमेश गुप्ता,जवाहर कुशवाहा, आनन्द कुशवाहा, कर्मवीर साहनी, प्रवक्ता उदय राज शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, अध्यापक गुलाब चंद,आदर्श तिवारी, अम्बरीश सक्सेना, लिपिक जितेंद्र यादव,शिक्षक विवेक गुप्ता,विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कमरुद्दीन अली अंसारी, संजीव सिंह, दिनेश यादव, कु0 सरोज, सहित तमाम छात्र छात्रा उपस्थित रही।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel