यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नेता जी को दिया श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेता जी को किया गया याद

यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नेता जी को दिया श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि अर्पित करते पदाधिकारी

प्रमोद रौनियार 

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।

यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरूणेश यादव के निर्देश पर समाज हित के लिए सदैव तत्पर रहने व सामाजिक संगठन के रूप मे कार्य करने वाले यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के संगठन पदाधिकारियों ने नोयडा सहित अलग-अलग जगह शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेता जी को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

IMG-20221017-WA0019

इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों ने यह प्रण लिया कि समाज हित और उत्थान में सदैव तत्पर रहेंगे और समाज को शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने का हर संभव प्रयास करेंगे इस अवसर पर यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरूणेश यादव ने नेता जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नेता जी समाज के गरीबो दलितों पिछड़ो अल्पसंख्यको के हक अधिकार दिलाने के लिये जीवन भर लड़ते रहे उनके जीवन का शिक्षक की भूमिका के साथ ही सड़क से सदन तक का लम्बा सफर हमें मार्गदर्शक बनेगा समाज के लिये लम्बे समय तक जेल में रहे डा लोहिया व महान समाजवादी जय प्रकाशनारायण डा अम्बेडकर के कांरवा को आगे बढ़ाते रहे।

इस अवसर पर डा सुबाष यादव डा हेमेन्द्र यादव सुरेश यादव राजकुमार यादव मधुर यादव अमित यादव सुशील यादव उत्तम चंद यादव गिरीश यादव राजेश यादव संजीव यादव अजय यादव उत्तम सिंह अशोक यादव सतेंन्द्र यादव प्रांशु यादव लालमणि यादव संदीप कुमार यादव सौरभ यादव सुरेन्द्रयादव आदि उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया इस क्रम मे उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली महाराष्ट्र और देश के अन्य प्रदेशो मे श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया यह जानकारी यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी भगवन्त यादव ने दी है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel