
भाजपा याद रखे जनता के पास सत्ता पलटने की ताकत है:-रामज्ञान गुप्ता
On
भाजपा सरकार में व्यापारी परेशान:- रामज्ञान गुप्ताहरदोई- समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने 23 वें दिन साण्डी विधानसभा के गांव अहिरोरी में वैश्य समाज की बैठक की।सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट
भाजपा सरकार में व्यापारी परेशान:- रामज्ञान गुप्ता हरदोई- समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने 23 वें दिन साण्डी विधानसभा के गांव अहिरोरी में वैश्य समाज की बैठक की। सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देने की और मा0 अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। रामज्ञान गुप्ता कहा कि कोरोना काल में परीक्षा कराने के विरोध में उतरे सपाइयों पर लाठीचार्ज नहीं खूनी हमला हुआ है। सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आंख पर पट्टी और कान में रूई डालकर बैठी है। व्यापारी परेशान है व्यापारियों का अपहरण, लूट , हत्याएं और उत्पीड़न किया जा रहा है।नौजवान बेकारी से परेशान है। किसान बाढ़-वर्षा से बर्बाद फसल और कर्ज से मजबूर होकर फांसी लगा रहा है। भाजपा याद रखे जनता के पास सत्ता पलटने की ताकत है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र नौजवान पूरी तरह से परेशान है बढ़ती महंगाई से आम जनमानस पूरी तरह परास्त हो चुका है। भाजपा अपने द्वारा किए गए वादों से भटक चुकी है। महंगाई चरम सीमा पर है भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है पूरे प्रदेश में हत्याएं, बलात्कार, अपहरण महिलाओं व बच्चियों की आबरू लूट कर उनकी हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में 28 दिनों में 14 हत्याएं हो गई। पूरे प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। अपराधियों को पुलिस कानून सरकार का भय नहीं है।समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों और माननीय अखिलेश यादव जी की नीतियों को बताया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रामचंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता,नीरज गुप्ता,राहुल गुप्ता, सरजू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, पंकज यादव, राकेश गुप्ता, विजय गुप्ता, राजू गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अजित गुप्ता, कल्लू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, बबलू गुप्ता, अनूप गुप्ता ,आयुष गुप्ता, राम विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता, रामू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। |
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

18 Mar 2023 08:25:24
पूरे भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बता देंकि इस समय बेमौसम की बरसात...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
भारत
खबरें

Comment List