भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई, किसानों का उत्पीडन चरम पर- सुरेश गौतम

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई, किसानों का उत्पीडन चरम पर- सुरेश गौतम

उत्पीडन सरकार द्वारा किया जा रहा है जनता अपने आपको बेबस और लाचार महसूस कर रही है। 


स्वतंत्र प्रभात 

शिव शंभू सिंह


खड्डा, कुशीनगर-

उत्तर प्रदेश में जहां पर बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है वही भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। जिसके विरोध में आन्दोलन करने पर किसानों का उत्पीडन सरकार द्वारा किया जा रहा है। जनता अपने आपको बेबस और लाचार महसूस कर रही है। 

ऐसे में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने उत्तर प्रदेश के होने वाले चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव बसपा की कोर कमेटी गठित कर हर बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया है।

उक्त बातें  मुख्य सेक्टर मंडल गोरखपुर प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने वतौर मुख्य अतिथि के रूप में खड्डा के एक मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। 

उन्होंने कहा कि महिलाओ की सुरक्षा भाजपा सरकार में नहीं है। लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्री द्वारा किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा करके हत्या कर दी गई। लेकिन उसकी गिरफ्तारी करने में प्रदेश सरकार विफल रही जब विपक्षी दलों में आंदोलन खड़ा किया तो मुकदमा दर्ज हुआ।

उसी क्रम में बसपा के वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी व्यापारी विरोधी आमजन की विरोधी हो गई है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। डीजल पेट्रोल करुआ तेल सीमेंट सब्जियां सभी महगी हो चली हैं।


 इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने संविधान की रक्षा के लिए कमर कस लिया है जिसके निमित्त हर विधानसभा के अंतर्गत कैडर कार्यकर्ताओं की मीटिंग कर सक्रिय किया जा रहा है।


 उसी क्रम में किसान नेता दयानिधि मणि त्रिपाठी ने कहा कि सोशल इंजीनियरिंग के बूते प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है अब कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का काम करें इस

 मौके पर सुरेश चंद्र भारतीय असगर अली सुदर्शन प्रसाद शाकिर अली लतीफ अंसारी जी सुभाष गौतम रामधनी प्रधान रमेश जायसवाल नरसिंह प्रसाद गौतम शंभू गौतम संदीप गौतम सहित हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार सागर जिला अध्यक्ष बसपा तथा संचालन सुभाष गौतम ने किया।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel