प्रत्येक गाँव में संगठन पटेल चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

प्रत्येक गाँव में संगठन पटेल चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

पब्लिक इण्टर कालेज दरियाबाद में आयोजित पटेल जयंती की तैयारी बैठक में व्यक्त किये।


 स्वतंत्र प्रभात 
 

 बाराबंकी। पटेल अनुयायी अपने पूर्वज लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर दीपावली की तरह मनाएंगे और प्रत्येक गाँव में संगठन पटेल चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगा। उक्त विचार विक्रम सिंह संस्थापक सरदार पटेल समाजोत्थान संगठन ने हरिप्रसाद वर्मा पब्लिक इण्टर कालेज दरियाबाद में आयोजित पटेल जयंती की तैयारी बैठक में व्यक्त किये।

         बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रमुख दरियाबाद डॉ राम प्रसाद वर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम पटेल वंशज हैं।डॉ बलराम वर्मा कोषाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के महानायक सरदार पटेल का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।

        प्रबंधक आनंद वर्मा द्वारा आयोजित बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, किसान नेता राम किशोर पटेल, सियाराम वर्मा, एड राम प्रताप सिंह, जिला संयोजक सुभाष चंद्र वर्मा, ने नही विचार व्यक्त किये।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel