संजय तिवारी को भाजपा किसान मोर्चा कुशीनगर का बनाया गया प्रभारी

संजय तिवारी को भाजपा किसान मोर्चा कुशीनगर का बनाया गया प्रभारी

संजय तिवारी के इस मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


स्वतंत्र प्रभात 

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी गोरखपुर क्षेत्र संजय तिवारी को जनपद कुशीनगर भाजपा किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इस आशय की सूचना क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने दिया है। संजय तिवारी के इस मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


 सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र: जिलाधिकारी


 कोविड-19 प्रोटोकॉल का होगा पालन


 जिलाधिकारी ने दिया आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश


देवरिया 3 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्र सप्ताह में 2 दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को खुलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र विगत कई माह से कोविड-19  की वजह से बंद थे, जिन्हें अब खोला जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।


         जिलाधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए डीपीओ कृष्णकांत राय को समस्त आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए गृह भ्रमण शेड्यूल, ईसीसीई गतिविधि कैलेंडर एवं संबंधित गतिविधियों का विवरण इत्यादि शामिल है।


 उन्होंने कहा कि समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने के लिए अपनी तैयारी पूर्ण कर लें। आंगनबाड़ी केंद्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत- प्रतिशत अनुपालन किया जाए।


 यदि किसी बच्चे या उसके परिवार में किसी को वायरल फीवर, सर्दी, खांसी आदि हो तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा उसे केंद्र पर न बुलाया जाए और इस संबंध में तत्काल आशा, एएनएम को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।


 जिलाधिकारी ने कहा कि अभी सप्ताह में 2 दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। यदि निर्धारित कार्य दिवस पर अवकाश होता है तो आंगनबाड़ी केंद्र अगले कार्य दिवस को खुलेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel