ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय  लोग भी जुड़े रहे। 


स्वतंत्र प्रभात 
 


बाबागंज बहराइच। भाजपा द्वारा विधान सभा नानपारा 283 के अंतर्गत क़स्बा बाबागंज स्थिति बाबा परमहंस कुट्टी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा परमहंस कुट्टी से होते हुए रूपईडीहा नो मेंस लैंड तक संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा व किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। यात्रा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय  लोग भी जुड़े रहे। 


तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले भाजपा नेता व कार्यकर्ता बाबागंज स्थिति बाबा परमहँस कुट्टी पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा स्वच्छता अभियान के तहत व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया।


 जबकि हम अपने घरों में रहकर पर्व त्योहारों को खुशी से मनाते रहे। उन्होंने कहा कि शहीदों को हर रोज याद करना चाहिए। आने वाली युवा पीढ़ी शहीदों का स्मरण करके उनके बताए गए रास्तों पर चलें। 


तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात् युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह के नेतृत्व में माता सतीचौरा स्थान मुरलीधर दन्दौली प्रांगण में बृक्षरोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रहलाद वर्मा, विनय त्रिपाठी, महाराज दीन वर्मा, भीमसेन मित्र, लक्ष्मी गुप्ता, प्रधानप्रतिनिधि कलवारी दिलीप सिंह, सुरेंद्र आर्य, रुस्तम अली सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel