मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाया चेन

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाया चेन

गयी है मगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने से परहेज कर रही है। 


स्वतंत्र प्रभात 



शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। नित्य की भांति घर से मार्निंग वाक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार उच्चके सोने की चेन खींच कर फरार हो गए। घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दे दी गयी है मगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने से परहेज कर रही है। 


घटना गोरखनाथ इलाके के चकसा हुसेन रामजानकी नगर पश्चिमी बशारतपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ इलाके के चकसा हुसेन राम जानकी नगर के रहने वाले डॉक्टर प्रेम पति द्विवेदी की पत्नी मनोरमा 23 सितम्बर को प्रातः 6 बजे अपने घर से मॉर्निंग वाक पर निकली थी, 


अभी घर से कुछ ही दूरी पर गयी थी कि तब तक एक लालरंग की बाइक पर सवार दो उचक्कों ने सुनसान देख मनोरमा के गले से चेन छिनकर फरार हो गए। जब तक मनोरमा शोर मचाकर आसपास के लोगो को सूचना देना चाही तक तक उचक्के आँखों से ओझल हो गए।


 इसकी सूचना मनोरमा देवी ने गोरखनाथ थाने पर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन मुकामी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता मनोरमा अब जोन के एडीजी अखिल कुमार से मिलकर


मुकामी पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने के साथ ही चेन की बरामदगी की मांग करेंगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel