सशस्त्र सीमा बल की साईकिल रैली पहुंची इटावा, भव्य स्वागत

सशस्त्र सीमा बल की साईकिल रैली पहुंची इटावा, भव्य स्वागत

संचालित साइकिल रैली का सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ईटावा में फ्लैग ऑफ किया गया


स्वतंत्र प्रभात 
 

बाबागंज बहराइच।  के 75वें वर्ष पर “आज़ादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत सीमांत मुख्यालय तेजपुर (असम) से चलकर राजघाट नई दिल्ली तक जाने वाली सशस्त्र सीमा बल की साईकिल रैली का सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ईटावा पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि उमेश चन्द्रा सिटी मजिस्ट्रेट,  डॉ. आनन्द प्रिंसिपल(सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ईटावा), सिध्दार्थ एस.डी.एम. ईटावा प्रताप सिंह

यादव एन.सी.सी. ईटावा, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड, एनजीओ, कार्यवाहक कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के साथ 59वी वाहिनी एसएसबी के कार्मिकों  ने रैली के प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ,शहीदो व स्वतंत्रता सेनानियो के परिजनों को सम्मानित किया गया बीते शनिवार 25 सितम्बर को सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित साइकिल रैली का सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ईटावा में फ्लैग ऑफ किया गया

इस दौरान मुख्य अतिथि सरिता भदौरिया विधायक उमेश चन्द्रा सिटी मजिस्ट्रेट,ईटावा,  डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह वरिष्ट पुलिस अधीक्षक, ईटावा  डॉ.आनन्द प्रिंसिपल सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ईटावा डॉ.नीरज (एन.एस.एस.) , विवेक चौधरी (सन्जू) भाजपा जिला अध्यक्ष ,ईटावा  साहिब सिंह(सुबेदार मेजर) एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड,एनजीओ, कार्यवाहक कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के साथ 59वी वाहिनी एसएसबी के कार्मिकों  के द्वारा वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि सरिता भदौरिया  के द्वारा साईकिल रैली का फ्लैग ऑफ़ किया गया ।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel